Jyotish Zone

केतु ग्रह

कारक
वैराग्य, मोक्ष, गूढ़ विद्या
स्वभाव
पाप (छाया)
रत्न
लहसुनिया

केतु से प्रभावित व्यक्ति

केतु चित्र विचित्र, काला-सफेद या धुएँ जैसे रंग वाला, दुबला, छोटे कद का होता है। इसका शरीर ऊपर को बाहर से उभरा होता है परन्तु टाँगें भी भारी होती है। कई बार शरीर नीचे से मोटा ऊपर से पतला होता है इसके कान बड़े तथा कान और भोंहों के बीच का भाग उठा होता है। इसकी दृष्टि लाल और वाणी उग्र होती है।

तमोगुणी सुअर जैसा अड़ियल, क्रूर स्वभाव का होता है। परन्तु शुभ समय में पक्का स्वामी भक्त या गुरु भक्त होता है।

शरीर पर प्रभाव

शरीर में कान, पाँव, सिर के सिवा सम्पूर्ण धड़, रीढ़ की हड्डी, पेशाब की नाली तथा सभी जोड़ों पर इसका अधिकार है। तपस्या, मौन, मोक्ष, लोभ, चुगली, चलना, सुनना आदि क्रियाओं का यह संचालन करता है।

खगोलीय विवरण

गुणमान
स्वराशिमीन
उच्च राशिधनु
नीच राशिमिथुन
मित्र ग्रहबुध, शुक्र, शनि, राहु
शत्रु ग्रहसूर्य, चन्द्र, मंगल
समगुरु

हर भाव में केतु

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं