सूर्य तीसरा भाव में
Sahaj Bhav — भाई-बहन, साहस, संवाद
शुभ फल
जातक सुंदर शरीर वाला, पराक्रमी, परिश्रमी, दानी, प्रतापी, न्यायप्रिय, निरोग और सदाचारी होता है। उसमें मृत्यु तक को रोकने की शक्ति होती है। झूठ फरेब से उसे घृणा होती है। जातक मेधावी व तीक्ष्ण बुद्धि वाला होता है। गणित और ज्योतिषशास्त्र में निपुण होता है। जातक भाग्यशाली होता है, हर समय भाग्य साथ लिए चलता है। उसके शत्रु व विरोधियों का नाश होता है। राज्य में सुख मान पाता है। जातक व उसकी संतान की आयु लंबी होती है, प्रायः उसका बड़ा भाई नहीं रहता या उससे अलगाव होता है। जातक का भाग्य, भतीजों, भांजों और मित्रों की सहायता करने से और चमकता है। दूसरों की उन्नति से प्रसन्न होता है। सुंदर स्त्रियों को मोह लेता है और उनका प्यारा होता है। धन, नौकर व वाहन सुख भोगने का हकदार होता है।
अशुभ फल
यदि जातक स्वार्थी और चरित्रहीन हो तो उसकी शारीरिक शक्ति व सुंदरता नष्ट हो जाती है। वह भाग्यहीन हो जाता है। भाइयों से अनबन रहती है। जातक की बहनों का वैवाहिक जीवन उत्तम नहीं होता। वे विधवा या बांझ हो जाती हैं।
संबंधित
अपनी कुंडली में देखें
यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।
मेरी कुंडली बनाएं →