Jyotish Zone

सूर्य बारहवां भाव में

Vyaya Bhavव्यय, मोक्ष, विदेश

शुभ फल

जातक धार्मिक चित्त का व धैर्यशाली होता है। वह हर स्थिति में निश्चिंत होकर गहरी निद्रा का आनंद लेता है। वह राज संबंध में नहीं, तो व्यापार से अवश्य ही धन कमाता है। शत्रु व विपक्ष पर विजय पाता है। प्रदेश वास करता है। संतान सुख भोगने वाला होता है।

अशुभ फल

जातक चंचल-चित्त, मूर्ख व कामुक होता है। उसके शरीर का कोई अंग हीन, नेत्र-पीड़ा, जांघों में कष्ट व पेट में रोग होते हैं। वह नास्तिक या विधर्मी हो जाए तो उसके साथ दिन-दहाड़े चोरी, राजदंड आदि की घटनाएं होती हैं। परोपकारी के चक्कर में पड़कर दूसरों की मुसीबत अपने गले लगा लेता है। हस्त-कौशल व तकनीकी काम उसे रास नहीं आते। चाचा को जीवन में काफी परेशानियां होती हैं। जातक स्वयं परस्त्रीगामी होता है। उसकी स्त्री बांझ हो सकती है। पिता से वैमनस्य रहता है।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं