Jyotish Zone

शुक्र ग्यारहवां भाव में

Labha Bhavलाभ, आय, आकांक्षा

शुभ फल

जातक रूपवान्, आकर्षक, गुणी, सुशील, बुद्धिमान, सदाचारी, समर्थ, सुखी होता है, सभा में वचन चातुर्य दिखाता है और राज्य में प्रधान अधिकारी होता है और राजा के बराबर शक्ति रखता है। उसके शत्रु सदा उससे भयभीत रहते हैं। उसे भूमि लाभ तथा वाहन सुख होता है। उसके घर में कई नौकर रहते हैं। जातक को संगीत, नाटक, अभिनय, मोती, चाँदी के व्यापार से, स्त्रियों संबंधी काम में धन लाभ होता है। इमारतें बनवाने से लाभ होता है। उसकी पत्नी रत्न आभूषण प्रिय होती है। परन्तु जातक ज्ञानवान् होता है, इसका आचरण शास्त्रानुकूल और धार्मिक होता है।

अशुभ फल

जातक परस्त्री संभोग का इच्छुक रहता है तथा गुप्त रूप से कार्य करता है। वह सदैव मानसिक चिंता में ग्रस्त रहता है। जातक वेश्याओं के संबंध में, बुरे मार्ग से धन लाभ कमाता है। जातक को पुत्र कम और कन्यायें अधिक होती हैं।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं