Jyotish Zone

बुध तीसरा भाव में

Sahaj Bhavभाई-बहन, साहस, संवाद

शुभ फल

जातक स्वस्थ शरीर, उत्तम स्मरण शक्ति वाला, बंधु प्रिय, धार्मिक, यशस्वी, साहसी, परिश्रमी व दीर्घायु होता है। उसके कई मित्र होते हैं। उसका घर समृद्धि से भरा होता है। वह निपुण व्यापारी होता है। व्यापार के गुप्त रहस्यों को समझता है व कठिन व्यक्तियों व उच्च पदाधिकारियों को अपने वश में कर लेता है। उसके कई भाई-बहन होते हैं। वह अपने भाई-बंधुओं की मदद करता है। बहुत भ्रमण करता है। उसकी ज्योतिष व गुप्त विद्याओं में रुचि होती है। व्यापार या न्यायालय से संबंधित कार्य करता है। जातक या तो विषय भोग में बहुत आकृष्ट रहता है या फिर विशेषकर जीवन के अंत में अति वैराग्य के कारण संन्यासी हो जाता है।

अशुभ फल

जातक दुष्ट, लालची, मूर्ख, मायावी, दीन, मलिन व डरपोक होता है। बिना विचारे मनमाना काम करता है। इसके कारण अशांत चित्त रहता है और धन हानि पाता है। जातक यदि किसी का शत्रु हो जाए, तो उसकी जड़ तक काट डालता है। अपने ही ताए, चाचे व मामा आदि पर भी भारी होता है। इसलिए वे लोग दुखी रहते हैं और अपने गृह से उजड़ जाते हैं। यदि बुध पर शत्रु ग्रहों की दृष्टि हो, तो उसके भाई की मृत्यु होती है या बहनें बांझ हो जाती हैं।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं