Jyotish Zone

बुध चौथा भाव में

Sukh Bhavमाता, घर, सुख

शुभ फल

जातक सुंदर, सुशील, विद्वान, धैर्यशील, यशस्वी, बोलने में चतुर, भाग्यवान, संतोषी व सत्यवादी होता है। वह संगीत व गणित में रुचि रखता है। परोपकारी होता है। जातक के मित्र उच्च वर्गों से व उत्तम प्रकृति के होते हैं। उसको पैतृक धन तो नहीं मिलता, पर अपने पराक्रम से वह बहुत धन कमाता है। उसके घर में वाहन व नौकर-चाकर होते हैं। वह मंत्रणा देने में कुशल होता है। राजयोगी होता है। सरकार से इसे राज सम्मान व अधिकार प्राप्त होता है। उसके कोप से सभी डरते हैं, क्योंकि राजा तक उसकी पहुंच होती है। घर में भी इसकी बात का विशेष आदर किया जाता है। जातक की कई पत्नियां होती हैं। उसे पुत्र सुख अवश्य होता है।

अशुभ फल

जातक चंचल बुद्धि, निर्लज्ज, पतली देह वाला होता है। उसका रहने का स्थान चित्र-विचित्र होता है। वह बचपन में रोगी होता है। ऐसे जातक के कम पुत्र होते हैं। माता को भी सेहत संबंधी अशुभ फल होते हैं।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं