Jyotish Zone

बुध ग्यारहवां भाव में

Labha Bhavलाभ, आय, आकांक्षा

शुभ फल

जातक सुन्दर, निरोग, बहुत सम्पत्ति वाला, ज्ञानी, विख्यात, भाग्यवान, आनंद स्वभाव व सुशील होता है। वह कई विद्याओं का जिज्ञासु होता है। शिल्प कला लेखन व्यापार से धन कमाता है। उसे कई कन्या रत्न अवश्य प्राप्त होते हैं और उनके दहेजादि के लिए वह काफी सम्पत्ति कमा लेता है। यहाँ तक कि शत्रुओं में भी धन लाभ प्राप्त कर लेता है। वह नाना प्रकार के भोग भोगता है। वह निजीजनों, विशेषकर स्त्रियों को प्रिय होता है। वह प्राय: सभी मिलने-जुलने वालों से प्रेमपूर्वक बर्ताव करता है तथा अपने दिये वचन पर अटल रहता है। इसके नौकर चाकर आज्ञाकारी होते हैं और ऐसे जातक की सुख सेवा करते हैं।

अशुभ फल

यदि बुध अशुभ प्रभाव में हो तो जातक कुमार्ग से धन कमाता है। अपनी बेवकूफी से बनते काम बिगाड़ लेता है, धन हानि सहता है। जादू टोने में ताबीज़ आदि लेने के कारण बर्बादी मोल ले लेता है। उसे भूख कम लगती है।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं