Jyotish Zone

मीन लग्न

राशि
मीन
तत्व
जल
स्वामी
गुरु

मीन लग्न जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर उदित होने वाली राशि है।

शरीर

शरीर सुंदर और सुडौल होता है। गेहुंआ रंग व गोल आंखो वाला होता है।

स्वभाव

जातक शांत स्वभाव, कार्यकुशल, मेधावी, साहसी, उत्तम स्मरण शक्ति वाला होता है। समय को कभी बरबाद करना पसंद नहीं करता। धर्म, ललित कलाओं में जातक विशेष रुचि रखता है। कभी-कभी जातक में विलास की ओर भी झुकाव नज़र आता है।

जीवन

जातक कुशल कवि व लेखक होता है। धनी, समृद्ध, प्रसिद्ध जीवन का स्वामी होता है। बचपन व यौवन में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

रोग

जातक अक्सर स्वास्थ्य के प्रति असावधान रहता है। इसलिए छूत छात की बीमारियों की आशंका रहती है। जातक को सर्दी व मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। चिंता व व्यर्थ के झंझटों से दूर रहना चाहिए।

भावेश

मीन लग्न के लिए भावेश इस प्रकार होते हैं:

इनके लिए गुरु, चंद्र और मंगल शुभ कारक होते हैं। शनि, शुक्र व बुध अनिष्टकारी होते हैं। सूर्य का फल साधारण रहता है।

मीन लग्न में उत्पन्न विख्यात व्यक्ति

महाकवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर, स्वामी रामतीर्थ, शरत चन्द्र, राष्ट्रपति आईजन हावर, जार्ज पंचम, महामहोपाध्याय शिव शंकर शास्त्री।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं