Jyotish Zone

चंद्र ग्यारहवां भाव में

Labha Bhavलाभ, आय, आकांक्षा

शुभ फल

जातक चतुर, मीठी वाणी वाला, प्रतापी, धनी व भाग्यवान होता है। कई शास्त्रों का ज्ञाता होता है या फिर अनपढ़ होता है। जातक का भाग्य सदा ऊंचा रहता है। घर में धन और लक्ष्मी की कमी नहीं होती है। उसकी पत्नी व अन्य स्त्रियां उसके रूप-यौवन पर मोहित होकर उसको अपना समर्पण व आनंद देती हैं। जातक पुत्रवान होता है। कन्याएं जरूर होती हैं। जीवन में मित्रों की मदद मिलती है। राज्य संबंध में प्रतिष्ठा व अधिकार की प्राप्ति होती है। वाहन सुख होता है। इसके घर में कई नौकर होते हैं। घर में मूल्यवान वस्तुएं भरी होती हैं। भूमि से गड़े धन की प्राप्ति होती है। परोपकारी होता है। जनता और मनुष्य जाति से बहुत प्यार करता है। इसलिए लोकप्रिय होता है।

अशुभ फल

यदि चंद्र अशुभ प्रभाव में हो तो जातक मूर्ख, अज्ञानी और रोगी होता है। जातक में संभोग-शक्ति कम होती है। ऐसे जातक अपनी माता के साथ कम ही रह पाते हैं। एक हो तो दूसरा नहीं होता है। माता की सेहत कमज़ोर रहती है।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं