Jyotish Zone

बुध सातवां भाव में

Yuvati Bhavविवाह, साझेदारी, व्यापार

शुभ फल

जातक बुद्धिमान, सत्यवक्ता, सुशील, प्रतिष्ठित होता है। सुंदर कपड़ों को पहनने का शौकीन होता है। उसकी पत्नी सुंदर, मृगनयनी, विदुषी, शीलवती, धनी परिवार तथा उच्च कुल से होती है। उसे बहुत पुत्र होते हैं। पत्नी के भाई-बहन भी बहुत होते हैं। जातक को दस्तकारी, खरीदने, बेचने के हाजिर माल व्यापार से धन लाभ होता है। परंतु बुद्धि के काम अधिक लाभदायक नहीं रहते। ऐसा जातक बहुत परोपकारी होता है। रास्ते चलते-चलते किसी का कुछ न कुछ तो जरूर ही बना देता है। वृद्धावस्था उत्तम व्यतीत होती है।

अशुभ फल

यदि बुध नीच, वक्री या अशुभ प्रभाव में हो तो ऐसा जातक कामकेलि में शीघ्र वीर्यपात से शिथिल हो जाता है। वह वाद-विवाद, युद्ध आदि में भी पराजित होता है। वह अभक्षणीय पदार्थों का भी सेवन करता है। जातक की बहनें, पुत्री या साली दुःखी जीवन बिताती हैं।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं

दो कुंडलियों का मिलान? कुंडली मिलान आज़माएं