Jyotish Zone

धनु लग्न

राशि
धनु
तत्व
अग्नि
स्वामी
गुरु

धनु लग्न जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर उदित होने वाली राशि है।

शरीर

जातक का चौड़ा चेहरा, गौरवर्ण, उठी हुई नाक और कान बड़े होते हैं। गला लंबा होता है। नेत्र सुंदर और गोल होते हैं। सभी दांत सम-आकार के होते हैं।

स्वभाव

जातक सादा पर महान और स्पष्ट विचारों वाला होता है। न्यायी, सत्यप्रिय, परिश्रमी, उदार और बुद्धिमान होता है। अपनी बुद्धि और गुणों से शीघ्र उन्नति पाता है। बुद्धिमानों का पक्षधर होता है, लेकिन कभी-कभी व्यंग्य भी प्रयोग करता है।

जीवन

जातक आडम्बरहीन और शांतिमय जीवन बिताता है। अपने अधीनस्थ लोगों पर दयालु होता है। जातक अपने वंश में विख्यात होता है। उसका उच्च अधिकारियों से संपर्क रहता है।

रोग

ऐसे जातक को गठिया, रक्तचाप व रक्तविकार की आशंका रहती है। अतः ज्यादा परिश्रम से बचना चाहिए। व्यायाम आदि करना चाहिए।

भावेश

इस लग्न के लिए भावेश इस प्रकार होते हैं:

इनको सूर्य, मंगल और गुरु के द्वारा शुभफल प्राप्त होते हैं। शनि अनिष्टकारी होता है। अन्य ग्रह साधारण फल देते हैं। चंद्र को अष्टमेश होने का दोष नहीं लगता।

धनु लग्न में उत्पन्न विख्यात व्यक्ति

डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, वीर सावरकर, टीपू सुल्तान, सयाजी गायकवाड़, रानी एलिजाबेथ, रुम बादशाह नीरो, वी शान्ताराम, यहूदी संगीतज्ञ मेनूहिन।

संबंधित

अपनी कुंडली में देखें

यह आपके लिए कहाँ स्थित है, यह जानने के लिए अपनी निःशुल्क जन्म कुंडली बनाएं।

मेरी कुंडली बनाएं